अंधला शिविर में 17 आवेदनों का किया गया निराकरण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक

ब्यूरो चीफ  अंबिकापुर

  शिविर में 17 आवेदनों का किया गया निराकरण

 

अम्बिकापुर 4 मार्च 2023/

लखनपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अंधला में जनपद उपाध्यक्ष श्री अमित सिंहदेव की उपस्थिति में गुरुवार को विकासखण्ड स्तरीय जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में 17 आवेदनों का निराकरण मौके पर ही किया गया।

 शिविर में आस-पास के गांव लोग शामिल होकर अपनी समस्या अधिकारियों को आवेदन देकर बताया । शिविर में लोगों की समस्याओं का निराकरण के साथ ही विकासखंड के अधिकारियों के द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई और योजनाओं का लाभ लेने प्रोत्साहित किया गया।

जनपद सीईओ श्री वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि शिविर में कुल 36 आवेदन मांग से संबंधित प्राप्त हुए जिनमें 17 का स्थल पर ही निराकरण किया गया। प्राप्त आवेदनों में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, वन, पीएचई, विद्युत, शिक्षा, जल संसाधन विभाग से संबंधित थे।

ज्ञातव्य है कि लोगों की समस्याओं का उनके गांव में ही करने के लिए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार पंचायत स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर जन समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। चिन्हांकित ग्राम पंचायत में शिविर आयोजन की सूचना मुनादी कराकर दी जाती है ताकि अधिक से अधिक लोग शामिल होकर अपनी समस्या का समाधान करा सकें।

 

शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधि ,अधिकारी- कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan