
रामानुजनगर ——– में कांग्रेस का ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान, ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ के नारे के साथ धरना प्रदर्शन
पूर्व विधायक गुलाब कमरो और जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, मताधिकार की सुरक्षा और चुनावी पारदर्शिता की उठाई मांग
रामानुजनगर (सूरजपुर)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकासखंड अंतर्गत श्रीनगर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ और ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती, मताधिकार की सुरक्षा तथा चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत का महत्वपूर्ण स्थान है। मतदाता सूची निष्पक्ष होनी चाहिए तथा प्रत्येक पात्र नागरिक को बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का उपयोग करने का अवसर मिलना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया।
पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी के जरिए सरकार बनाई जा रही है। उन्होंने इसे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए मताधिकार की सुरक्षा को आवश्यक बताया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह ने भी लगाए आरोप
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह ने भी भाजपा के शीर्ष नेताओं पर वोट चोरी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी। उन्होंने बताया कि एक नवंबर को दिल्ली में पुनः प्रदर्शन प्रस्तावित है, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही।
बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में मेहंदी यादव, बिहारी कुलदीप, इस्माइल खान, चंद्रदत्त दुबे, आनंद कुंवर, राजेंद्र हितकर, निशी गुप्ता, विजय साहू, शतवंत सिंह, अविनाश साहू, बालमुकुंद दास, गुलाब साहू, हेमंत साहू, रामलखन सिंह, राजू राजवाड़े, कृष्ण साहू, फिरोज खान, दिव्या तांजे, अरबीना और खुशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र साहू ने आभार व्यक्त करते हुए धरना प्रदर्शन का समापन किया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने जनता के बीच लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।



