अधिकारी-कर्मचारी ने ली राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कोरिया  नीरज साहू 31 अक्टूबर मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता/लेती हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा/करूंगी और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा/करूंगी।
मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा/रही हूँ जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता/करती हूँ।
बता दें देश में प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का कारण लोगों को एकजुट करना और समाज के उत्थान के लिये उनके विचारों से अवगत कराना है। यह दिवस हमारे लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन देश की एकता और अखंडता के लिए संकल्पित होना है। कोरिया वासियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को याद भी किया।
आज कलेक्टर सभागार में जिले के अपर कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नंदिनी साहू ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलवाई। इस अवसर पर जिला मुख्यालय के अधिकारी- कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया

सबसे ज्यादा पड़ गई