
दीपावली का असली अर्थ : खुद रोशन होने से बड़ा है दूसरों के जीवन में उजाला फैलाना
दीप पर्व पर दिया गया प्रेरणादायक संदेश, बताया गया मानवता ही सबसे बड़ा प्रकाश है
दीपावली केवल दीये जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जीवन में अच्छाई और मानवता का प्रकाश फैलाने का संदेश है। इस पावन पर्व पर एक प्रेरणादायक संदेश दिया गया है कि जीवन में बड़ा बनने से अधिक महत्वपूर्ण है दूसरों के जीवन में कुछ अच्छा करना।
संदेश में कहा गया है कि किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना, जरूरतमंद की सहायता करना, रूठे हुए को मनाना और किसी निराश व्यक्ति को आशा देना भी प्रकाश फैलाने के ही रूप हैं। यही दीपावली का सच्चा अर्थ है।
शिक्षा — दीपावली का वास्तविक अर्थ केवल अपने घर को रोशन करना नहीं, बल्कि अपने अच्छे विचारों, प्रेम, सहयोग और सद्भाव से दूसरों के जीवन में भी उजाला फैलाना है। याद रखिए — बड़ा दीपक बनना आवश्यक नहीं, जहाँ हैं वहीं रहकर किसी के जीवन का अंधकार दूर करना ही सच्ची महानता है।
अंत में सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।
संदेश – सदैव प्रसन्न रहिये – जो प्राप्त है, वो पर्याप्त है।
जिसका मन मस्त है – उसके पास समस्त है।




