अमृत सरोवरों को मॉडल संसाधन के रूप में करें विकसित: कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निरज साहू

कोरिया । कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने मंगलवार को जनपद पंचायत सोनहत का आकस्मिक दौरा किया और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने जनहितकारी कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। कलेक्टर के साथ जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर त्रिपाठी ने सोनहत के स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर में खेल मैदान का समतलीकरण और नाली निर्माण का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने मिशन अमृत सरोवर के अंतर्गत निर्मित नर्सरी तालाब का निरीक्षण किया और इसे मॉडल अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने हेतु सौंदर्यीकरण के लिए निर्देशित किया।

कलेक्टर ने एकलव्य बालक छात्रावास का भी दौरा किया, जहां साफ-सफाई और सीपेज की समस्याओं के निवारण के निर्देश दिए गए। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत रजौली में जल जीवन मिशन का कार्य देखा और ग्रामीणों से संवाद किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी विजय को शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

निरीक्षण के दौरान, कलेक्टर ने संयुक्त विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की पढ़ाई की गुणवत्ता की जांच की और अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, प्रायोगिक परीक्षा के लंबित परिणामों को जल्द जारी करने पर भी जोर दिया।

इस दौरे में सोनहत एसडीएम श्री राकेश साहू, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र गुप्ता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आकाश पोद्दार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया

सबसे ज्यादा पड़ गई