
अम्बिकापुर
नोडल अधिकारी गोधन न्याय योजना ने बताया कि नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के शहरी गौठान घुटरापारा में नियमित रूप से गोबर की खरीदी की जा रही है। वर्तमान में गौठान में लगभग 1500 क्विंटल वर्मी खाद तैयार है, तथा 790 क्विंटल गोबर वर्मी पिट में है, तथा प्रतिदिन 30 से 35 क्विंटल गोबर की खरीदी हो रही है। दैनिक समाचार पत्रों में अम्बिकापुर के शहरी गौठान घुटरापारा के संबंध में प्रकाशित नकारात्मक समाचार का खंडन करते हुए उन्होंने बताया कि नियमित गोबर खरीदी के साथ ही गौठान में नियमित रूप से समूहों द्वारा पाली गयी 05 गाय एवं बछड़े है, तथा समय-समय पर आवारा मवेशियों को पकड़कर गौठान लाया जाता है, जिनके चारा हेतु लगभग 01 एकड़ भूमि पर हरा चारा (नेपियर घास) गौठान में ही लगा हुआ है तथा भूसा, खली एवं नमक आदि अतिरिक्त रूप से मवेशियों की संख्या के आधार पर उपलब्ध कराया जाता है। गौठान प्रतिदिन नियमित रूप से संचालित हो रहा है, एवं रात्रि चौकीदार भी उपस्थित रहते है। गौठान में ताला बंद रहने की स्थिति कभी नहीं रहती हैl







