अवैध रूप से रखे 56 नग साल चिरान  किया गया जप्त

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। मुख्य वन संरक्षक सरगुजा वनवृत्त के निर्देशानुसार वनमण्डलाधिकारी सूरजपुर के मार्गदर्शान, उपवनमण्डलाधिकारी सूरजपुर के नेतृत्व एवं वनपरिक्षेत्राधिकारी सूरजपुर, परिक्षेत्र सहायक सूरजपुर एवं कसकेला के कर्मचारियों की उपस्थिति में तलाशी वारंट के माध्यम से ग्राम बतरा निवासी सेवक राम राजवाड़े पिता स्वर्गीय जुगेश्वर राजवाड़े के घर से अवैध रूप से रखे 56 नग साल चिरान 0.866 घनमीटर की जप्ती की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25000 रूपये है। जप्ती कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर