
CG आजतक न्यूज
ब्यूरोचीफ अंबिकापुर
आशिक खान
अम्बिकापुर 6 मार्च 2023/
लुण्ड्रा जनपद के ग्राम पंचायत असकला में सोमवार को पंचायत स्तरीय जन समाधान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 15 आवेदनों का निराकरण मौके पर ही किया गया। शिविर में असकला सहित जरहाडीह, सिलसिला व झेराडीह के ग्रामीण शामिल हुए।
एसडीएम श्री आर.एस. ठाकुर ने बताया कि शिविर में मांग और शिकायत के कुल 65 आवेदन ग्रामीणों के द्वारा प्रस्तुत किया गया था l
जिसमें से मांग के 15 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिये गए।
शिविर में अधिकारियों के द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी बारी-बारी दी गई। इस अवसर समस्त जनपद के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे l

Author: Aashiq khan
Post Views: 148



