
आंगनबाड़ी नियुक्ति निरस्त
अम्बिकापुर /
जनपद पंचायत लुण्ड्रा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया है कि एकीकृत बाल परियोजना लुण्ड्रा के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका हेतु विज्ञापन जारी किया गया था।
उक्त विज्ञापन के अनुसार जारी की गई नियुक्ति के आदेश के संबंध में जनदर्शन में शिकायत प्राप्त होने एवं प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर समस्त नियुक्ति आदेशों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है।
Author: Aashiq khan
Post Views: 165



