आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ का आक्रोषित हड़ताल, बच्चों के भविष्य कि चिंता नहीं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG  आजतक  न्यूज

ब्यूरोचीफ सरगुजा अंबिकापुर

आशिक खान

ã

 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं का प्रदर्शन जारी,छत्तीसगढ़ प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मची हाहाकार* 

ओड़गी । छत्तीसगढ़ सरकार की वादा खिलाफी के आक्रोश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने अपने आंदोलन को और तेज़ कर दिया है,और हड़ताल खत्म करने के मूड में भी नज़र नही आ रहे है। विभिन्न पार्टियों, संस्थाओं और हितग्राहियों का भी समर्थन उन्हें प्राप्त हो रहा है। लेकिन सरकार इनकी सुध नही ले रही है। नीतू सिंह ने कहा कि सरकार हमे अनदेखी कर रही है साथ मे आंगनबाड़ी के हितग्राहियों को भी सुविधाओ से वंचित कर रही है।हितग्राही आंगनबाड़ी में मिलने वाले पौष्टिक खिचड़ी, गर्म भोजन,हेल्थफ्राइडे,अनौपचारिक शिक्षा,जैसी मूलभूत सेवाओं और सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से हितग्राहियों को दूर रख रही है।अगर सरकार अपने चुनावी घोषणा में हमे कलेक्टर दर देने की बात की है तो उनको अपना वादा पूरा कर देना चाहिए।जिस दिन सरकार कलेक्टर दर की घोषणा करती है,तो हम तत्काल हड़ताल समाप्त कर केंद्र संचालन का कार्य करेंगी। सरकार का अपना पंचवर्षीय शासनकाल अब कुछ ही महीने शेष रह गया है,ऐसे में उनको उनका किया हुआ वादा याद दिलाने के लिए हम बहनों को ये प्रदर्शन करना पड़ रहा है।हम भी अभी तक चुप थे लेकिन अब हमारे धैर्य की सीमा टूट रही है और हमारा ये आंदोलन अनिश्चिकालीन हो रहा है।भारतीय मजदूर संघ के आल इंडिया सेक्रेटरी कम स्कीम वर्कर इंचार्ज सुरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की वादा खिलाफी से छुब्ध होकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका बहनों ने ये आंदोलन को उग्र किया है,और सरकार को भी अपना वादा पूरा करना चाहिए,और आगामी 3 मार्च को विधानसभा घेराव भी करने जा रहे हैं,बजट सत्र में भी पूरा नही होता माँग तो इस आंदोलन को वृहद रूप से किया जाएगा,और इसकी जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ सरकार की होगी।छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूरे आंगनबाड़ी केंद्रों में ताले लटक रहे हैं मूलभूत सेवा और योजना अगर आज हितग्राहियों तक नही पहुँच रही तो इसकी भी जिम्मेदार छत्तीसगढ़ शासन ही है।इनके हड़ताल से निश्चित रूप से ओड़गी के ग्रामीण समुदाय में असर पड़ रहा है।और सरकार की अनदेखी रवैये से हड़ताली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने आंदोलन को और आगे तक ले जाने का भी मन बना चुकी है। सरकार जब तक अपना वादा नही निभाती तब तक हमारा आंदोलन चलता रहेगा और जैसे ही शासन की तरफ से कलेक्टर दर की घोषणा होगी,हम आंदोलन खत्म करके आंगनबाड़ी संचालन में लग जायेगी।प्रतिदिन धरना स्थल पर सैंकड़ो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं की उपस्थिति देखी जा रही है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan