
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर स्थित आदर्श ग्राम पंचायत परशुरामपुर मे आज छत्तीसगड़ी कार्यकर्म चौरा म गोंदा फूल का रंगारंग कलर फूल प्रोग्राम हाई स्कूल ग्राउंड के मंच पर रात्रि 09 बजे से मदन डीजे की साउंड से आप भरपूर आनंद ले सकते हैं,
सरपंच लाल केशवर सिंह ने CG आजतक न्यूज़ से बताया की परशुराम पुर मे गणेश उत्सव के समापन के अवसर पर आयोजन समिति बंडा भैसा, लाल सराई पारा, माझा पारा, नेतापारा, सेंधो पारा कुल पांच स्थानों मे ग्रामीण समितियों द्वारा पूजा अर्चना बाद विषर्जन का कार्य शान्ति वातावरण मे सम्पन्न हुआ था,
वहीं ग्रामीणों की मांग पर आज बुधवार को छत्तीसगड़ी नाचा का झमाझम कार्यकर्म होना तय हुआ है,
कार्य कर्म मे मुख्य अतिथि खेल साय सिंह विधायक प्रेमनगर, विशिष्ट अतिथि नरेश राजवाड़े, इस्माईल खान तथा सरपंच लाल केशवर सिंह की अध्यक्षता मे होगा,
उन्होंने समस्त सभी आम जनताओ माता बहनों भाइयो से अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचकर कार्यकर्म का आनंद लेने की अपील किया है l










