आज जनदर्शन मे तरह आवेदन प्राप्त कलेक्टर द्वारा आये प्रकारणों को तत्वरित निराकरण के दिए निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आज जनदर्शन में 13 आवेदन हुए प्राप्त


 

कलेक्टर ने जनदर्शन में आये प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

 

मनेंद्रगढ़ ब्यूरो 

कलेक्टर डी. राहुल वेकंट ने कलेक्टर कक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदन का अवलोकन किया एवं उनके त्वरित निदान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किये।

 

     कलेक्टर जनदर्शन में विभिन्न विभाग अंतर्गत भूमिस्वामी हक के खाते में नाम सुधारे जाने, निजी भूमि पर सड़क निर्माण का मुआवजा दिलाने,

त्रुटि सुधार, जमीन विवाद जैसे आवेदन प्राप्त हुए उन्होंने राजस्व हमला को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण करने के निर्देश दिए है।

इसी प्रकार आवेदक बृजमोहन सिंह निवासी चनवारीडांड ने ग्राम सचिव पर 14-15 वे वित्त की राशि पर भ्रष्टाचार करने, हीरालाल, ईश्वरी, लक्ष्मनिया तथा समस्त घाघरा ग्राम वासियों ने शासकीय भूमि गोठान गुरूबचन पिता तेजस्वी सिंह के द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने

, सोनमती निवासी हस्तिनापुर ने पोस्ट मार्टम की अंतिम रिर्पोट दिलाने, विपिन कुमार सोनी एवं नारायण प्रसाद सोनी निवासी लालपुर पट्टे की भूमि पर सड़क बनाये जाने पर मुआवजा दिलाने,

धीरोजा श्याम निवासी बिछली भूमिस्वामी हक के खाते में नाम सुधार जाने,

तपेश्वर साहू निवासी लोहारी धान विक्रय की बोनस राशि प्रदान करने के आवेदन प्राप्त हुए।

उन्होंने समस्त आवेदनों का अवलोकन कर यथाशीघ्र निराकरण करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

 

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan