आमगांव खदान मे बिना सुचना कर हो रही ब्लास्टिंग – मासूम बच्ची को लगी चोट

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

आदिवासी बच्चों की जान से खिलवाड़! SECL खदान में बिना सायरन ब्लास्टिंग कांग्रेस एवं GGP ने दिया आंदोलन की चेतावनी

_सूरजपुर/रामानुजनगर।_कांग्रेस पार्टी एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने SECL खदान में ब्लास्टिंग के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण एक बच्चे के घायल होने की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।

पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार पोया तथा नरेश राजवाड़े पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि खदान क्षेत्र में ब्लास्टिंग से पूर्व सायरन बजाना अनिवार्य है,

लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिना किसी पूर्व सूचना और सायरन के ब्लास्टिंग की गई।

इससे खदान के पास मौजूद एक बच्चा गंभीर रूप से चोटिल हो गया।

उन्होंने कहा कि यह खदान प्रबंधन की घोर लापरवाही और खन सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है।

आदिवासी गांवों के पास इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकत से जान-माल का खतरा बना हुआ है।

दोनों ही राजनीति पार्टी की मांग:

1. घायल बच्चे के समुचित इलाज और मुआवजे की व्यवस्था SECL प्रबंधन द्वारा तत्काल की जाए।  

2. खदान अधिकारी, खन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए।  

3. दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई हो।  

4. भविष्य में बिना सायरन और सुरक्षा के ब्लास्टिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।  

पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि 72 घंटे के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर SECL खदान का घेराव और चक्काजाम किया जाएगा।

, वहीं कांग्रेस नेता पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए चेतावनी दिया है की secl आमगांव मे पदस्त अधिकारीयों के विरूद्ध आगामी दिनों मे उग्र आंदोलन व चक्का जाम करेगा यदि सुधार नही किया जायेगा  l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan