आयुष्मान भारत को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सक्रिय, डीपीसी से मुलाकात कर रखीं अहम मांगें

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

नव पदस्थ जिला कार्यक्रम समन्वयक सैय्यद असलम अली का किया स्वागत, वेतन वृद्धि और योजना विस्तार पर हुई चर्चा

सूरजपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी प्रकोष्ठ संघ जिला सूरजपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. निलेश कुमार एवं उनकी टीम ने मंगलवार को जिले में नव पदस्थ जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) आयुष्मान भारत सैय्यद असलम अली से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। संघ की ओर से आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के वेतन वृद्धि, कार्य व्यवस्था में सुधार तथा योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाने जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।

जिलाध्यक्ष डॉ. निलेश कुमार ने कहा कि आयुष्मान भारत जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना को जमीनी स्तर तक सफल बनाने में कर्मचारियों की भूमिका बेहद अहम है। ऐसे में कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान और योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन दोनों जरूरी हैं।

बैठक में आयुष्मान योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों का पंजीयन सुनिश्चित करने और ग्रामीण क्षेत्रों तक जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष चर्चा हुई।

इस अवसर पर जिला अस्पताल अध्यक्ष लोकनाथ राजवाड़े, निधि तिर्की सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी एवं संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर