आयुष विभाग द्वारा विद्यालय के बच्चों को आयुर्विद्या के बारे में दी गई जानकारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर । आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के आयुष विभाग के द्वारा विद्यालयों में कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक के बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उनको आयुर्विद्या के बारे में जानकारी के साथ स्वास्थ्य जागरूकता, दिनचर्या आयुर्वेद के बारे में संक्षेप में विवरण, संतुलित आहार, किशोरी बालिकाओं में माहवारी जागरूकता, योग प्राणायाम का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव के संबंध में जानकारी,  जंक फास्ट फूड पैकेट फूड के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी, वात पित्त कफ प्रकृति के संबंध में जानकारी, वर्षा ऋतु एवं वर्षा ऋतु में होने वाली संक्रामक बीमारियों से बचाव के संबंध में जानकारी, इसके साथ ही  औषधिया पौधों की जानकारी के बारे में बताया गया, आज प्राथमिक शाला नवापारा सूरजपुर में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया उनका वजन लंबाई नापा गया आयुर्विद्या के बारे में, आयुर्वेद के बारे में हस्त प्रक्षालन योग के बारे में जानकारी दी गई एवं पांच अशुद्धिय पौधों जैसे गिलोय ,तुलसी, नीम, करंज, मुनगा, के बारे में जानकारी दी गई इसमें  81 बच्चों का निःशुल्क  परामर्श दिया गया इसमें मुख्य रूप से डॉक्टर कुलदीप देवेदी, डॉ दिवाकर सिंह, भूषण निशाद शिक्षक श्रीमती अनु दुबे, सुमन सिंह, मुस्कान अग्रवाल उपस्थित थे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई