ईमारती लकड़ी की अवैध कटाई कर क़ृषि उपकरण बेचते लोगों को,,वन विभाग टीम ने किया जप्त

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
oplus_2

CG आजतक न्यूज़ ब्यूरो

अंबिकापुर सरगुजा 

 

oplus_वन विभाग की टीम ने आज ईमारती लकड़ी से निर्मित क़ृषि उपकरण की जप्ती की कार्यवाही की है,

 

उल्लेखनीय है की रामानुजनगर के साफ्ताहिक बज़ार मे दूकान लगाकर जंगल की साल सराई ईमारती, साजा, धौरा, तथा प्लान टेशन से सागोंन प्रजाती के ईमारती लकड़ी को अवैध तरीके से चोरी कर, क़ृषि उपकरण बनाकर जीवकोपार्जन हेतु धंधा बना कर सफ्ताहिक बज़ार मे दूकान लगाकर बेचा जा रहा था, जिसमे क़ृषि उपकरण मे रघरी की क़ीमत लगभग एक हजार के दर से बेचा जा रहा था, 

तथा क़ृषि उपकरण मे कोपर जिसे पाटा कहाँ जाता है, इसका भी रेट एक हजार, जुआ जो छे सौ से आठ सौ, हरिशा जिसका रेट डेढ़ से दो सौ की क़ीमत मे बेचा जा रहा था,वहीं हल जिसे नागर कहा जाता है इसका मूल्य पांच से छ सौ मे खुले आम बेचा जा रहा था,  

इस गंभीर मामले को CG आजतक न्यूज़ ने प्रमुखता से प्रकासित किया था जिसे संज्ञान लेते हुए आज वन विभाग की टीम ने सुबह दस बजे से ही दबीस देकर सड़को और बजारों मे इन क़ृषि उपकरण बेचने वालो के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही किया है जिससे आज बज़ार मे ह्ड़कंप मचा हुआ था, कई लोग अपना क़ृषि उपकरण छोड़कर भाग निकले तो कई लोग जप्ती के बाद वन विभाग कार्यालय मे पहुँचकर अपनी अपनी कार्यवाही की जानकारी लेना चाह रहे थे, वहीं कुछ लोग अपनी क़ृषि उपकरण वापस करने की ज़िद पर अड़े रहे किन्तु वन अमला के अधिकारी कर्मचारी नहीं मिले जिससे ग्रामीण निराश लौट गए, इसके पहले कुछ लोग काफी हल्ला गुल्ला कर रहे थे, जिस पर पुलिस कर्मी आवाज सुनकर पहुँचे और हल्ला गुल्ला बंद करने का फरमान जारी कर दिया जिससे कुछ ही देर मे भीड़ छटना शुरू हो गया, शायद पुलिस की दखल नहीं हुई होती तो क़ृषि उपकरण बेचने वाले और भी बड़ा बवाल के फिराक मे थे, l 

वन विभाग के अधिकारियों मे रेंजर, व डिप्टी रेंजर से सम्पर्क नहीं होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका की क़ृषि उपकरण की जप्ती के बाद आगे किस तरह की कार्यवाही किया जाएगा, 

लेकिन आज के कार्यवाही से जंगल की ईमारती चोरी कर क़ृषि उपकरण करने वालो मे ह्ड़कंप मचा हुआ है l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan