उदयपुर ब्लॉक के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का रामगढ़ नेचर कैंप में “सद्भावना सम्मेलन” संपन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भरत लाल गुप्ता 
आयोजक के. के. सिंह नेअपने संबोधन में अधिकार एवं दायित्व का कराया बोध ।
क्या लेकर आया बंदेi क्या लेकर जाएगा: 2 दिन का जिंदगी है: 2 दिन का मेला: पर आधारित कार्यक्रम!
सरपंच सचिव उपसरपंच संघ को स्व रुचि भोज कराकर किया सम्मानl
तीनों संगठनों ने कार्यक्रम का किया तारीफ !कहा ऐतिहासिक पहल की शुरुआत!

उदयपुर । सरगुजा जिले के विकासखंड उदयपुर अंतर्गत आने वाले 59 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच एवं ग्राम पंचायत सचिवों का ब्लॉक स्तरीय “सद्भावना सम्मेलन” कार्यक्रम उदयपुर की पावन धरा रामगढ़ स्थित नेचर कैंप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आयोजक ग्राम पंचायत चैनपुर निवासी कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि उदयपुर ब्लॉक के सभी जनप्रतिनिधि सर्वप्रथम अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को समझें तथा जनहित में ऐसे कार्य करें, जिन्हें लोग वर्षों तक याद रखें। उन्होंने कहा कि उदयपुर वनांचल क्षेत्र है, जहाँ आज भी आम नागरिकों को जनप्रतिनिधियों के सहयोग की आवश्यकता है। शासन की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाकर अपने-अपने ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत बनाना हम सभी का दायित्व है।

कार्यक्रम में उपस्थित सरपंच संघ के अध्यक्ष प्रदीप सिंह मरकाम ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे आपसी समन्वय एवं विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। वहीं सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल दास ने भी कार्यक्रम आयोजक को बधाई देते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम संचालन में शामिल भरतलाल गुप्ता एवं कन्हाई राम बंजारा ने सभी जनप्रतिनिधियों से संगठित होकर उदयपुर ब्लॉक को आदर्श विकासखंड बनाने हेतु मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एकजुट प्रयास से ही क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव संभव है।

सम्मेलन के दौरान आपसी भेंट-मुलाकात, भाईचारा, एकता एवं सामाजिक समरसता का सुंदर वातावरण देखने को मिला। साथ ही स्वरुचि वनभोज की भी व्यवस्था किया गया था।

इस अवसर पर सरपंच संघ के अध्यक्ष प्रदीप सिंह मरकाम, आदित्यपाल सिंह,प्रकाशशंकर सिंह,बृजभान सिंह,विनोद सिंह पोर्ते,प्रताप सिंह,नवल सिंह वरकड़े, विजय सिंह पोर्ते, राजेन्द्र सिंह, शशिकांत सिंह, सखा राम, कैलाश सिंह,संतोष जायसवाल, श्यामलाल यादव,सचिव संघ ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल दास, गोपाल राम यादव, सुरेश सिंह,अमित चेतन सोनी, शिव कुमार यादव,सोनू सिंह,संजय यादव,रंजन साहू,संजय चंद्राकर प्रदेश अध्यक्ष भिलाई,प्रेम कुमारी, गिरजा सिंह, इंद्रजीत यादव, नेपाल सिंह, सतमहल सिंह, शिवनाथ राम, कामेश्वर राम एवं समस्त सरपंच,उप सरपंच,सचिव गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कन्हाई राम बंजारा एवं भरतलाल गुप्ता ने किया।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर