उमेश्वरपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई ,हजारों की संख्या में राष्ट्रभक्त यात्रा में हुए शामिल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर/रामानुजनगर- मुख्यालय प्रेमनगर के सक्ति केंद्र उमेश्वरपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारत माता व तिरंगे के सम्मान में हजारों की संख्या में राष्ट्र भक्त यात्रा में शामिल हुए।

राष्ट्रीय आह्वान पर मोर तिरंगा मोर अभियान के तहत रामानुजनगर मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जनपद सदस्य श्रीमती अमीन बाई के मुख्य अतिथि परमानन्द राजवाड़े और व्यवस्था प्रभारी सुभाष कुमार साहू के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में उमड़े जनसैलाब और मां भारती के जयघोष से गुंजायमान उमेश्वरपुर की सड़कें पूरी तरह जाम रही। राष्ट्र प्रथम की भावना से ओत-प्रोत होकर उत्साह उमंग और पूरे जोश खरोश के साथ तिरंगा यात्रा में महिला पूरूष युवा तथा बच्चों ने सहभागिता निभाई। तिरंगा यात्रा में ग्राम के सरपंच सावित्री राम सिंह राजपाल साहू, अमलेश्वर सिंह, दिलबोध दास,कृष्णा सिंह,ठाकुर सिंह, ग्रामीणजन सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ चंद्रपाल लकड़ा विजय त्रिपाठी,शिवकुमार, जनपद सीईओ संजय राय तहसीलदार मनहरण राठिया पुलिस चौकी के शिव सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्तागण तथा हजारों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *