

अनिल साहू
जनपद सदस्य श्रीमती अमीन बाई ने शुरू की पहल
सूरजपुर।प्रेमनगर विधानसभा के ग्राम पंचायत उमेश्वरपुर में लंबे समय से चली आ रही मंच निर्माण की मांग अब पूरी होने जा रही है। मंगलवार को जनपद सदस्य श्रीमती अमीन बाई ने महामाया मंदिर, देवगुणी के पास मंच निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। यह स्थान ग्राम का मुख्य केंद्र है, जहां सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन होते हैं, लेकिन बैठने की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को असुविधा होती थी। जनपद सदस्य श्रीमती अमीन बाई ने अपने पहले बजट को गांव के विकास के लिए समर्पित करते हुए इस मंच निर्माण की पहल की। भूमि पूजन समारोह में सरपंच श्रीमती सावित्री सिंह, राम सिंह, सुरेश गुप्ता, सुभाष कुमार, अमलेश्वर सिंह, विशाल सिंह, विश्राम सिंह, भरत सिंह, सोनू गुप्ता, रामबिलास साहू, रामरतन विश्वकर्मा, सियाबर सिंह, परशोत्तम सिंह, गुरुचरण सहित ग्राम के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। यह पहल ग्रामवासियों के लिए सामाजिक आयोजनों में सुविधा और समृद्धि का नया अध्याय शुरू करेगी।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर






