ऊंचडीह में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। ग्राम पंचायत ऊंचडीह में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत ऊंचडीह के सरपंच दिलीप सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत ऊंचडीह की सचिव पुष्पा साहू, सभी पंचगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इसके साथ ही ग्राम पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

ध्वजारोहण के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। विद्यालय के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। पूरे कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और ग्रामीणों ने स्वतंत्रता दिवस की एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सरपंच दिलीप सिंह ने सभी ग्रामवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और विकास में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे और देशहित की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत ऊंचडीह के जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

anil sahu
Author: anil sahu