
अंबिकापुर ब्यूरो आशिक खान

रामानुजनगर वन परिक्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
नवपदस्थ रेंजर पूजा यादव ने फहराया तिरंगा, वनकर्मियों को दी सुरक्षा की सीख
रामानुजनगर, सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर वन परिक्षेत्र कार्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नवपदस्थ वन परिक्षेत्र अधिकारी श्रीमती पूजा यादव ने कार्यालय परिसर में तिरंगा ध्वजारोहण कर सलामी दी।
ध्वजारोहण के पश्चात श्रीमती पूजा यादव ने समस्त वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने वनकर्मियों को संबोधित करते हुए जंगल एवं वन्यजीवों की सुरक्षा, अवैध कटाई व तस्करी पर रोकथाम के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीम भावना और ईमानदारी से कार्य कर वन संपदा की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।
कार्यक्रम में डिप्टी रेंजर रविशंकर तिवारी, मनोरंजन सिंह, नारद सिंह, रविशंकर सिंह, प्रदीप सिंह, राहुल साहू, लोकेश राजवाड़े, सूरज यादव* सहित प्रेमनगर, उमेश्वरपुर, तारा, गणेशपुर एवं परशुरामपुर सर्किल के समस्त वनकर्मी एवं स्टाफ उपस्थित रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा।





