एकता परिषद की आवश्यक बैठक सम्पन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक ब्यूरो 

ब्यूरो अंबिकापुर 

आदिवासी इस देश की दुनिया के मूल निवासी हैं इनका प्रकृति से लगाओ और पर्यावरण जीवन दुनिया को हमेशा मार्ग दिखाने का काम करता है

इनकी जीवन शैली में मानवता का बोध तो होता ही है साथ में मानव सभ्यता और जगत कल्याण को संरक्षित करने के लिए हर वर्ष 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है

एकता परिषद जन संगठन के उपाध्यक्ष एवं महिला भूमि आजीविका परियोजना के संचालक सुश्री श्रद्धा कश्यप द्वारा ग्रामीण आदिवासी महिला एवं युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि धीरे-धीरे हमारे हाथों से हमारे जीवन जीने के संसाधन जल जंगल और जमीन खत्म होते जा रहा है

इसलिए हम बेरोजगार होते जा रहे हैं इसलिए समय रहते हुए हमें अपने संसाधनों के साथ-साथ अपने संस्कृति को भी संभालने की जरूरत है

ताकि हमारी आदिवासियों की पहचान बनी रहे। और अपनी आजीविका के वैकल्पिक नए आयामों पर भी आने वाले पीढ़ियों युवाओं को सोचना होगा

ताकि अपने जरूरत को हम स्वयं पूरा करने हेतु छोटे-छोटे धंधे शुरू कर अपनी आजीविका का सुरक्षित कर सकें।

राज्य एकता परिषद संचालन समिति के सदस्य एवं जिला संयोजिका सुश्री बसंती यादव ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि इस क्षेत्र में सभी वर्ग के लोग निवास कर खेती एवं जंगल से अपनी आजीविका चलाते हैं

वन भूमि अधिकार के अंतर्गत हजारों आदिवासी परिवारों को वन अधिकार पत्र दिलाने में सफल हुई है

और जो प्रक्रिया में है उस पर ग्राम सभा में पहल करने हेतु प्रयासरत है

संगठन का युवा कामदेव ने बताया कि कोविद के दौरान वैक्सीन कैंप, पोषण आहार वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका रही है

साथ ही एकता परिषद संगठन द्वारा श्रमदान से तालाब निर्माण किया गया है

जिसमें मार्च अप्रैल तक पानी रहता है जो की मवेशी और सिंचाई का काम आता है।

ग्राम पंचायत बद्रीकाश्रम, परमेश्वर पुर, रामेश्वरम में संगठन का बैठक हुई।

सभा में उपस्थित श्रीमती नंदनी सिंह, जिला काउंसिल अध्यक्ष श्री सूरजबली सिंह,बाबूनाथ, श्री मति गीता सिंह,वन अधिकार समिति अध्यक्ष श्री बलदेव सिंह, विरेन्द्र सिंह, श्री मति फुल कुमारी, चैन सिंह मुखिया उपस्थित रहे l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई