एक वृक्ष माँ के नाम महाभियान के तहत हाईस्कूल अस्पताल मे रोपित किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एक वृक्ष मां के नाम” वृक्षारोपण का महा अभियान हायर सेकेंडरी स्कूल सलका एवं अस्पताल में संपन्न

                 हायर सेकंडरी स्कूल सलका विकास खंड उदयपुर में माननीय प्रधानमंत्री जी के मंशानुरूप एक वृक्ष मां के नाम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन श्री दिनेश तिवारी बीट आफिसर वन विभाग उदयपुर के मुख्य आतिथ्य तथा डॉ लक्ष्मी पैंकरा, गीतांजलि एक्का स्टाफ नर्स पीएचसी सलका,श्री भरतलाल गुप्ता प्रदेश मिडिया प्रभारी किसान कल्याण फाउंडेशन के विशिष्ट आतिथ्य तथा प्राचार्य श्री बी बी राम की अध्यक्षता एवं सम्माननीय अभिभावक गण एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं तथा छात्र छात्राओं की उपस्थिति में संपन्न किया गया।

       एक वृक्ष मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों ने हरे भरे वृक्षों की कटाई रोकने तथा प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ मां के नाम पर लगाकर उसका पालन-पोषण तब तक करें जब तक पौधा एक फलदार या छायादार वृक्ष ना बन जाए।

वृक्षारोपण करके हम सब अनियमित वर्षा तथा बढ़ते तापमान तथा आक्सीजन की कमी पर नियंत्रण करके अपने देश को स्वच्छ तथा स्वास्थ्य के अनुकूल बना सकते हैं।

       प्राचार्य बी बी राम ने विद्यालय के छात्र छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं तथा उपस्थित जनसमूह को मां के नाम से एक वृक्ष लगाकर उसे बड़ा होने तक उसकी देखभाल करने हेतु प्रेरित किया तथा विद्यालय प्रांगण में २० फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर उसकी सुरक्षा तथा पालन-पोषण की जिम्मेदारी विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं को दिया तथा लगभग समस्त विद्यार्थियों को एक एक पौधा देकर उसे अपने घर के आसपास लगाकर उसकी सुरक्षा करने का संकल्प दिलाया गया।

          कार्यक्रम के अन्त में सभी को पौधे लगाने व उसका पालन-पोषण करने उसकी सुरक्षा करने का शपथ दिलाया गया। तथा वन विभाग द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्री आशिष एक्का ब्याख्याता द्वारा किया गया तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम में  कुमार पाण्डेय तथा श्री गुरुदास महंत, कुमार पाण्डेय,श्री जीआर महेंद्र कुमार तथा एन एस एस एंव इको व युवा क्लब के स्वयं सेवकों का सराहनीय योगदान रहा।

          विद्यालय में वृक्षारोपण करने के पश्चात उपस्थित अतिथियों शिक्षक शिक्षिकाओं तथा छात्र छात्राओं द्वारा जागरुकता रैली का आयोजन विद्यालय से पीएचसी सलका तक किया गया जहां कुल अनेक फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी डा लक्ष्मी पैंकरा तथा स्टाफ नर्स गीतांजलि एक्का तथा समस्त स्टाफ को दिया गया।

            एक वृक्ष मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम में श्री भरत लाल गुप्ता जी का विशेष योगदान रहा l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई