

अनिल साहू
सूरजपुर । देश के महापुरुषों की याद में एक कदम छात्रों के कौशल विकास की ओर की सोच को लेकर एनएसयूआई सूरजपुर द्वारा आयोजित “छात्र कौशल प्रतियोगिता” के रजिस्ट्रेशन के लिए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू ने अपनी टीम के साथ सूरजपुर के शासकीय रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय,शासकीय कन्या महाविद्यालय,वेटनेरी पॉलीटेक्निक महाविद्यालय,आईटीआई महाविद्यालय एवं शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय में जाकर छात्रों को प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन कराया गया इस दौरान अफरोज अंसारी,प्रदेश सचिव लिवनेश सिंह,यशवंत सिंह,मनोज सिंह,ललित सिंह,सोमू खान,निलेश एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Author: anil sahu
Post Views: 193





