एन एच एम इकाई रामानुजनगर के द्वारा अपनी लंबित मांग नियमितीकरण हेतु दो दिवसीय राजधानी मे आंदोलन मे होंगे शामिल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एनएचएम इकाई रामानुजनगर के द्वारा अपनी लंबित माँग 27% व नियमितीकरण हेतु 22 एवं 23 को रायपुर मे होने वाले आंदोलन मे होंगे सामील दिया विधायक व बीएमओ को ज्ञापन

 एनएचएम कर्मचारियों का लंबीत 27% वेतन वृद्धि एवं नियमितीकरण सहित 18 बिंदु मांग के संबंध में प्रदेश स्तरीय दो दिवस धरना प्रदर्शन आंदोलन रायपुर में 22 एवं 23 जुलाई को दो दिवस किया जाना है

इस विषय एनएचएम कर्मियों द्वारा विगत 6 माह में वर्तमान सरकार को 24 बार ज्ञापन एवं आवेदन दिया जा चुका है

इसके बाद भी कोई भी कार्यवाही नहीं होने के कारण उक्त कर्मचारी में भारी रोष व्याप्त है

जिससे आंदोलन में जाने विवश हो रहे हैं ज्ञात होगी पिछली जुलाई 2023 में बजट सत्र के दौरान अनुपूरक बजट में 37000 संविदा कर्मचारियों के लिए 27% वेतन वृद्धि का प्रदान किया गया था जबकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 15000 संविदा कर्मचारियों को 27% वेतन वृद्धि अब तक प्राप्त नहीं हुआ है

जिसके कारण कर्मियों में भारी निराशा एवं रोस व्याप्त हैं, जिससे विवश होकर एनएचएम संविदा कर्मचारी 22 व 23 जुलाई को बड़ी आंदोलन के तैयारी में आज ब्लॉक रामानुजनगर में बैठक आयोजित किया गया

और छेत्त्त्रीय विधायक व बीएमओ को ज्ञापन दिया गया रामानुजनगर के एनएचएम अधिकारी व कर्मचारी संघ के द्वारा बैठक कर यह निर्णय लिया गया की सभी साथी 22 व 23 जुलाई को दो दिवसीय अवकाश लेकर रायपुर पहुचेंगे और ध्यान आकर्षक प्रदर्शन में शामिल हो कर अपना माँग को उठाएंगे।

हड़ताल में जाने से ब्लॉक रामानुजनगर के स्वास्थ्य व्यवस्था पर पड़ सकता है

प्रभाव जिस से डिलीवरी संस्थागत प्रसव ओपीडी आईपीडी जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र राष्ट्रीय कार्यक्रम डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा कार्यक्रम पर प्रभावित हो सकता है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan