एबीओ मनोज साहू ने छात्रों को बेहतर परीक्षा परिणाम हेतु लगन मेहनत की नसीहत दी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

छात्र लगातार अभ्यास से उत्कृष्ट परिणाम लाएं” – मनोज साहू

 

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर –  विकाशखण्ड  स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परशुरामपुर में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज साहू द्वारा सभी स्टाफ का बैठक लेकर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी का आवश्यक टिप्स एवं तेजस्वी सूरजपुर के अनुसार काम करने के निर्देश दिये उन्होंने कहा यदि आवश्यक हो तो एक्स्ट्रा क्लास ले।

श्री साहू ने 10 वी एवम 12 वी के छात्रो का मोटिवेशनल क्लास लेते हुए कहा कि सभी छात्र अपने क्षमता को पहचाने और लगातार अभ्यास करें

, आत्मविश्वास के साथ कठोर परिश्रम करें, जिससे उत्कृष्ट परिणाम आएगा।

उदाहरण देते हुए बाजू के ग्राम आमगांव में कुमारी आकांक्षा सिंह नेताम का उदाहरण दिया जो आप जैसे ही छात्रों में एक रही,

अपने मेहनत के बल पर प्रथम प्रयास में सिविल जज का परीक्षा उत्तीर्ण कर सिविल जज बनी। विपरीत परिस्थिति इरादो को डीगा नही सकती।

इस अवसर पर प्राचार्य सहित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परशुरामपुर की सभी शिक्षक स्टाफ एवम छात्र छात्रायें उपस्थित थे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan