एसएसपी ने 3 निरीक्षक सहित 40 पुलिसकर्मियों का किया तबादला

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे ने एक आदेश जारी कर 3 निरीक्षक, 4 उपनिरीक्षक, १ एएसआई, 2 प्रधानआरक्षक व 22 आरक्षकों का तबादला कर दिया है। जारी आदेश में निरीक्षक फर्दीनंद कुजूर थाना प्रभारी झिलमिली से प्रभारी जिविशा सूरजपुर, नसीमुद्दीन रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी झिलमिली व रुपेश कुंतल एक्का को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी चांदनी बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक मनोज सिंह थाना प्रभारी चांदनी से थाना सूरजपुर, कृपाल सिंह थाना ओड़गी से रक्षित केंद्र, संदीप सिंह रक्षित केंद्र से थाना प्रतापपुर व शिवन्नत तिर्की को रक्षित केंद्र से थाना ओड़गी भेजा गया है। एएसआई सुमंत पांडेय चौकी प्रभारी रेवटी से चौकी प्रभारी तारा, अरविंद प्रसाद चौकी लटोरी से थाना विश्रामपुर, संतोष सिंह चौकी प्रभारी चेन्द्रा से रक्षित केंद्र पुलिस पेट्रोल पंप, कृष्ण कुमार सिंह चौकी खड़गवां से चौकी प्रभारी रेवटी, लक्ष्मी गुप्ता चौर्की बसदेई से चौकी प्रभारी चेन्द्रा, सुनील भारती रक्षित केंद्र से चौकी खड़गवां, विराट विशी रक्षित केंद्र से चौकी प्रभारी लटोरी, चंद्रिका प्रसाद रक्षित केंद्र से थाना आजाक व संजय सिंह को जिविशा सूरजपुर से चौकी बसदेई भेजा गया है। इसी कड़ी में 2 प्रधान आरक्षक व 22 आरक्षकों का भी तबादला किया गया है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर