
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा
सूरजपुर जिले के प्रेमनगर तहसीलदार कार्यालय के सभा कक्ष मे आवश्यक बैठक लेते हुए एसडीएम नन्दजी पांडेय ने तहसीलदार को समय सीमा मे सम्पूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए,
जिसमे प्रमुख रूप से नामांत्रण, बटवारा, सीमांकन, भू राजस्व की वसूली,सहित समस्त कार्यों को यथा शीघ्र किये जाने की बात की
वहीं नवीन तहसीलदार आर बी मानिकपूरी ने बताया की नक्शा बटाकन 1386 खसरा शेष है, जिसे माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जायेगा, इसके अतिरिक्त प्राकृतिक आपदा पेयजल समस्या, फ़सल छाति होने पर तत्काल प्रकरण बनाने निर्देश दिया गया है,उन्होंने कहा की
सीमांकन मे 98/ प्रतिशत, अविवादित ख़ाता विभाजन मे 80/ प्रतिशत,
विवादित ख़ाता मे 82/प्रतिशत,
अविवादित नमाँत्रण मे 85/ प्रतिशत,
विवादित नामांत्रण मे 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है,
इस अवसर पर तहसीलदार बी आर मानिकपुरी, नायब तहसीलदार मीना सिंह सहित राजस्व निरीक्षक सहित तहसीलदार कार्यालय के समस्त स्टापगण मौजूद रहे l







