
CG आजतक न्यूज
प्रेमनगर प्रतिनिधि
बुधमान सिंह मराबी
सूरजपुर जिले के पुलिस कप्तान ने आज प्रभाव से प्रधान आरक्षक कों निलंबित कर सूरजपुर रक्षित केंद्र में अटैच कर दिया है l पुलिस कप्तान सूरजपुर के आदेश में यह स्पष्ट अंकित है कि उमेश्वरपुर चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक कपिल सांडिल के द्वारा प्रार्थी शकुंतला पति सुफल सिंह व सुखसाय के साथ गाली गलौज एवं मारपीट कर अपने कर्तब्य के प्रति अनुशासन हीनता आचरण पुलिस कि छवि धूमिल किया है पुलिस अधिक्षक सूरजपुर ने प्रधान आरक्षक कपिल सांडील कों तत्काल निलंबित करते हुए लाइन हाजिर किया है, निलंबन अवधि में प्रधान आरक्षक कों निमनानुसार गुजारा भत्ता दिया जाएगा, तथा एसपी ने चौकी प्रभारी देवनाथ चौधरी कों 7 दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन प्ररस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए है
S



