कदमपारा खोंधला स्कूल में हर्षोल्लास से हुआ न्योता भोज, बच्चों ने शिक्षकों संग एक पंगत में किया भोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भरत लाल गुप्ता 

सामूहिक भोज से बच्चों में बढ़ी समानता, एकता और अपनत्व की भावना

उदयपुर। शासन की महत्वाकांक्षी न्योता भोज योजना के अंतर्गत प्राथमिक शाला कदमपारा खोंधला में हर्षोल्लास के साथ न्योता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों ने एक साथ बैठकर सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधान पाठिका श्रीमती खुशबू सिंह के नेतृत्व में किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों के लिए स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें पूरी, सब्जी, दाल, चावल सहित विभिन्न व्यंजन परोसे गए। सामूहिक भोज को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली।

इस अवसर पर सहायक शिक्षक कमल बहादुर सिंह, सचिव रामकुमार सिंह, उजियार सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही। सभी शिक्षक एवं बच्चे एक साथ एक पंगत में बैठे और भोजन किया, जिससे विद्यालय परिसर में अपनत्व एवं भाईचारे का वातावरण बना रहा।

प्रधान पाठिका खुशबू सिंह ने कहा कि न्योता भोज का उद्देश्य बच्चों में समानता, एकता और सामुदायिक सहभागिता की भावना विकसित करना है। शिक्षक जब बच्चों के साथ एक ही पंगत में बैठकर भोजन करते हैं तो बच्चों में आत्मीयता और अपनापन बढ़ता है।

उन्होंने बताया कि सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भोज में हिस्सा लिया और अनुशासन के साथ भोजन ग्रहण किया। भोजन से पूर्व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया तथा बच्चों ने हाथ धोकर पंक्तिबद्ध होकर भोजन किया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के पोषण के साथ-साथ उनमें विद्यालय के प्रति लगाव और सामाजिक समरसता की भावना को भी मजबूत करते हैं। ग्रामीणों ने भी विद्यालय में आयोजित इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में प्रधान पाठिका द्वारा आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों, रसोइयों, शिक्षकों एवं बच्चों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

anil sahu
Author: anil sahu