सेवा संकल्प अभियान के तहत सलका स्कूल में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन, न्योता भोज में शामिल हुए छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

भरत लाल गुप्ता 

पेंटिंग, रंगोली, भाषण और गायन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा; सामाजिक समरसता और संस्कारों का दिया संदेश

सलका/उदयपुर, सरगुजा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला सलका में बुधवार को विविध कार्यक्रमों एवं न्योता भोज का आयोजन किया गया। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के लिए पेंटिंग, रंगोली, भाषण एवं गायन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएमसी अध्यक्ष धर्म सिंह एवं प्राचार्य बी.बी. राम ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य बच्चों में संस्कार, सेवा भावना एवं देशभक्ति की भावना विकसित करना है। इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार भरत लाल गुप्ता ने अपने संबोधन में सेवा संकल्प अभियान की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता एवं नेतृत्व विकास की दिशा में इस प्रकार के आयोजन महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने संबंधित विभागों एवं जिम्मेदार लोगों से अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि व्याख्याता एवं प्रधान पाठिका श्रीमती स्वाति सिन्हा ने कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।

कार्यक्रम का आयोजन प्रधान पाठक श्रीमती स्वाति सिन्हा, शिक्षक त्रिभुवन नारायण, विवेक भारती, मुकेश ठाकुर, चंद्रमणि बंजारे एवं असीमा पैंकरा के सहयोग से सफलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर शिक्षक संतोष पांडेय यादव, संतोष पांडेय, एसएमसी अध्यक्ष धर्म सिंह, भरत लाल गुप्ता, व्याख्याता जी.डी. महंत, महिगल यादव सहित अन्य सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणजनों के लिए न्योता भोज का भी आयोजन किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन से विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण एवं सामुदायिक सहभागिता का माहौल देखने को मिला।

 

anil sahu
Author: anil sahu

सबसे ज्यादा पड़ गई