
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर एसडीएम ललिता भगत ने चौपाटी ठेला चाट दुकान संचालको द्वारा कन्या स्कूल के प्रवेश द्वारा के समीप दुकान लगाते थे,
उनकी बैठक लेकर वहां से शिफ्ट कर रैन बसेरा राशन दुकान के बगल में ठेला चाट दुकान लगाने के लिए स्थल प्रदाय किया गया.
जिसमे सभी चाट दुकान संचालकों द्वारा सहमति दी गयी, ज्ञात होकी स्थानीय पक्की तालाब सूर्य मंदिर के सामने कन्या विद्यालय सहित यातायात दबाव एवं हजारों वाहनों का रोजाना आवागमन होता था,
जिसके मध्य नजर रखते हुए उक्त स्थान पर कई शासकीय स्कूल संचालित हैं ।
जिसकी सुरक्षा व्यवस्था सहित आवागमन को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी ने नगर पंचायत के अधिकारी सहित दुकानदारों की उपस्थिति में उक्त स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने का आदेश दिया है।
तथा साफ सफाई पर विशेष रूप से ध्यान देने की बात कहा,
गंदगी फैलाने पर शख्त कार्यवाही की जाएगी
इस दौरान तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत के स्टॉफ, दुकान संचालक, आयन गुप्ता ,दीपक भंडारी ,रतन लाल कोलावत,ज्ञानसिंह कुशवाह,हर्षित गुप्ता,हिमेश कश्यप,अरबाज,अरुण गुप्ता, मोहन कश्यप उपस्थित थे।
स्थानीय छोटे दुकानदारों ने स्थाई रूप से नगर पंचायत द्वारा चौपाटी ठेला की मांग की है जिससे नियमित रूप से स्थाई चौपाटी दुकान संचालित हो सके।




