
कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ राम कथा
उदयपुर:–सलका
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश में भक्ति में माहौल है उदयपुर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामगढ़ तक पूरा माहौल राममय था,रामगढ़ के तराई में राम कथा का आयोजन जायसवाल परिवार द्वारा किया गया है।
कथावाचक स्वामी परमात्मानंद जी का आगवानी उदयपुर स्थित शिवमन्दिर से पुष्पवर्षा, ढोल नगाड़ों के साथ कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।स्वागत अभिनंदन पश्चात कलश यात्रा सीताराम जायसवाल के घर से बाजारचौक से छठघाट पहुंचीl
,जहां पर गायत्री परिवार द्वारा विधि विधान से गंगा पूजन कर कलश में जल भरा गया,वहां से जलभर कर उदयपुर सहित आस पास की महिलाओं ने भक्तिभाव से बाजारपारा,रामगढ़ रोड होते हुए मेनरोड मुख्य बाजार शिव मंदिर से कार्यक्रम स्थल पहुंचा।
जहां पर सीताराम जायसवाल,रामरती जायसवाल,मनोज जायसवाल,संतोष जायसवाल,राजेंद्र जायसवाल,सुरेंद्र जायसवाल ने पुष्प वर्षा कर कलशधारी महिलाओं का स्वागत किया गया।
स्वामी परमात्मानंद महाराज ने सभी नगरवासी से राम कथा सुनने का आग्रह किया
,सभी को महाप्रसाद करा करे घर भेजा गया।रोज प्रात 9बजे गायत्री यज्ञ,एवम् दोपहर 2 बजे से राम कथा का आयोजन किया गया है l






