

अनिल साहू
सूरजपुर। अस्थिबाधित दिव्यांगजनों को ट्राय सायकल एवं मोटराईज्ड ट्राय सायकल कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदनी साहू के द्वारा प्रदाय किया गया है। ग्राम-धरमपुर के श्री जगलाल को ट्राय सायकल एवं ग्राम-देवीपुर के श्री सुरेश कुमार को मोटराईज्ड ट्राय सायकल के लिए समाज कल्याण विभाग में आवेदन दिया था। विभाग द्वारा इन आवेदनों पर त्वरित निराकरण करते हुए आज कलेक्टर एवं जिला सीईओ के माध्यम से उनके द्वारा मांगे गये उपकरण उपलब्ध कराये गये है। ट्राय सायकल एवं मोटराईज्ड ट्राय सायकल प्राप्त करने के पश्चात आवेदकों ने खुशी जाहिर की एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर
Post Views: 1,248



