कलेक्टर एस पी तकिया मजार मे चादर चढ़ा सुख समृद्धि की कामना की,उर्स मे विभाग प्रमुखो को दिए निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सदभावना ग्राम तकिया मजार शरीफ मे जिले की कलेक्टर कुंदन कुमार एसपी श्रीमती भावना गुप्ता सहित प्रशासनिक अमला पहुंचकर वस्तु स्तिथि का जायजा लिया, सबसे पहले उच्च अधिकारियों ने बाबा मुराद शाह मोहब्बत शाह बाबा की मजार पर चादर संदल चढ़ा सुख समृद्धि की कामना किया,

इरफ़ान सिद्दीकी मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष ने बताया की 14 से 16 मई तक आगामी उर्स शरीफ का आगाज होना तय हुआ है, जिसमे उर्स, व अन्जुमन कमेटी के द्वारा पूर्व मे कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन मे बिजली, पानी, साफ प्रतीक्षालय का रंग रोगन, स्ट्रीट लाइट, बेरीकेट, शौचालय सहित मुलभुत आवशयकता के साथ सुरक्षा व्यवस्था की मांग किया था,

ज्ञापन को संज्ञान मे लेते हुए कलेक्टर एसपी तकिया मजार शरीफ पहुंचकर समुचित व्यवस्था हेतु विभिन्न विभाग के अधिकरीयों को निर्देश दिए, साथ ही उर्स प्रारम्भ होने से पूर्व सम्पूर्ण कार्यों को करने कहा गया है,, आज पहुँचे तकिया मजार शरीफ मे कलेक्टर एसपी को कमेटी की तरफ से चादर भेंट स्वरूप प्रदान किया गया, इस अवसर पर अंजुमन कमेटी के समस्त पदाधिकारी तथा संभाग के समस्त विभाग प्रमुख उपस्थित रहे l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई