कलेक्टर को ज्ञापन देकर तकिया उर्स के लिए समुचित व्यवस्था की मांग किया :इरफ़ान सिद्दीकी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अंबिकापुर के तकिया मजार शरीफ मे आगामी महिने मे सदभावना सलाना उर्स शरीफ के उत्सव के खास मौके पर आयोजक समिति के संयोजक व जामा मस्जिद के सदर इरफ़ान सिद्दीकी ने कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को लिखित आवेदन प्रस्तुत करते हुए तकिया मजार शरीफ मे तीन दिवसीय उर्स मनाने संबंधित जानकारी से अवगत कराया है,

वहीं उन्होंने उन्होंने कलेक्टर एवं एस डी एम को दिए पत्र मे उल्लेख किया है की तकिया मजार शरीफ मे तीन दिवसीय उर्स मेला से पूर्व शान्ति समीति की आवश्यक बैठक, पेयजल सुविधा, बिजली सुविधा, सड़क रिपेरिंग, साफ सफाई, स्वास्थ्य सुविधा के आलावा सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात कराने की मांग किया है,

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है की संभाग का सबसे बड़ा हिन्दू. मुस्लिम का महापर्व है जहाँ पर तीन दिनों तक संभाग के समस्त जिलों और अन्य जिलों से भी बड़ी तदाद मे श्रद्धांलु मोह्हद शाह मोहब्बत शाह रह अलैह की मजार पर अपनी हाजरी देने पहुंचते है, जहाँ लाखों की भीड़ उमड़ती है,

श्रीं सिद्दीकी ने जिला प्रसाशन से सम्पूर्ण सहयोग की मांग किया है l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई