कलेक्टर द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को प्रदान किया पी.पी.ओ.

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू संयुक्त जिला कार्यालय में आज सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा सेवानिवृत्ति तिथि को ही पी.पी.ओ. प्रदान किया गया। उनके द्वारा पेंशनरों को अपने विभाग में दी गई सेवाओं के लिये धन्यवाद दिया गया है और उज्जवल भविष्य एवं बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी। कलेक्टर द्वारा सभी कार्यालयों से सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति तिथि को पी.पी.ओ. जारी हो सके, इस कोषालय अधिकारी को निर्देशित किया गया। कलेक्टर द्वारा सेवानिवृत्त श्री पारस राम यादव प्रधान पाठक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी भैयाथान, श्री देवेंद्र कुमार अम्बष्ट सहायक ग्रेड-2 वन मण्डलाधिकारी सूरजपुर, अशोक कुमार नापित प्रधान पाठक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रतापपुर, राम प्रसाद प्रधान पाठक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सूरजपुर, बृजमोहन सिंह ठाकुर प्रधान पाठक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सूरजपुर, कु. सोशन तिग्गा वार्ड आया खण्ड चिकित्सा अधिकारी सूरजपुर, अहिन्दी तिर्की वार्ड आया खण्ड चिकित्सा अधिकारी सूरजपुर को पी.पी.ओ. प्रदान किया गया।
इस अवसर पर श्री अनिल कुमार बारी कोषालय अधिकारी, श्री राम ललित पटेल जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर एवं विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। पी.पी.ओ. सेवानिवृत्ति तिथि को जारी करने में संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन, अम्बिकापुर का भी विशेष सहयोग रहा।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर