कलेक्टर ने जिला कोषालय का किया निरीक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू 05 अक्टूबर आज कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के द्वारा जिला कोषालय सूरजपुर के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम में रखे अदालती मुद्रांक, गैर अदालती मुद्रांक, कोर्ट फी कॉपिंग टिकट, नोटेरियल टिकट, रेवेन्यू टिकट, स्पेशल अधेसिव स्टाम्प तथा बहुमूल्य सामग्रियों के पैकेट्स का सत्यापन कोषालय में संधारित पंजियो से किया गया। इस दौरान कलेक्टर के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम एवं समस्त कोषालय स्टाफ उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान विभागीय कार्य प्रणाली के संबंध में कलेक्टर द्वारा जिला कोषालय अधिकारी श्री अनिल कुमार बारी से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये गये।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर