
किसान कल्याण संघ के द्वारा जिला कांकेर में किसान सर्वे संबंधित एवम् 1हजार आईडी कार्ड दिया गया
कांकेर किसान कल्याण संघ के द्वारा आज दिनांक 08.05.2023दिन सोमवार सुबह 11बजे कांकेर जिला के खपरा पारा मिडिल स्कूल के प्रांगण में किसान कल्याण संघ जिला स्तरीय मीटिंग बैठक रखा गया
जिसमें किसान कल्याण संघ के वेलेंटियर को जानकारी एवम् आईडी कार्ड देने के लिए हमारे बीच उपस्थित किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष माननीय पप्पू घनश्याम यादव जी एवं प्रदेश अध्यक्ष( महिला प्रकोष्ठ ) माननीया श्रीमती भगवती मिरज जी एवं प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष संतोष कुमार साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी सूरज कुमार मंडावी जिला अध्यक्ष नंद कुमार जैन, महिला प्रकोष्ठ सुश्री जिला अध्यक्ष पदमनी रजक जी एवम् जिला,ब्लॉक पदाधिकारी के उपस्थिति में आज कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें किसान कल्याण संघ के पदाधिकारी एवं वैलेंटियर, सुपरवाइजर उपस्थित रहे आज के इस कार्यक्रम में 1हजार आईडी कार्ड दिया गया साथ में आज के मीटिंग बैठक में किसान कल्याण संघ के 15 उद्देश्य को एवं भारत सरकार
,राज्य सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार की संचालित योजनाओं को एवं किसानों के अधिकार बेरोजगार को रोजगार के संबंधित आज के इस कार्यक्रम में विशेषकर जानकारी दिया गया आपको अवगत करा दे किसान कल्याण संघ आगामी 15 जून को रायपुर साइंस कॉलेज में 3लाख किसानों के बीच में यह आयोजन किया जाएगा
जिसमें बस्तर संभाग के कांकेर जिला से एवम् सभी ब्लॉक से कोने-कोने से एवं ग्राम पंचायत के सभी पदाधिकारी एवं वालंटियर ,सुपरवाइजर 15 जून को आने के लिए तैयार हुए आपको अवगत करा दें आज के इस मीटिंग बैठक में
विशेषकर किसान कल्याण संघ के समस्त पदाधिकारी एवं वॉलिंटियर साथ में सुपरवाइजर सभी लोग उपस्थित रहे आज के कार्यक्रम में उपस्थित किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव जी आज किसान कल्याण संघ के द्वारा जिला में रात दिन मेहनत करके संगठन एवम् वेलेंटियर, सुपरवाइजर बनाने में अथक परिश्रम कर संगठन को मजबूती प्रदान किया जिसके बदले में आज कांकेर जिला के दोनो अध्यक्ष को पदोन्नति देकर किसान कल्याण संघ में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य के रूप नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया आप दोनो की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी आए हुए किसान कल्याण संघ के पदाधकारी एवम् वेलेंटियर सुपरवाइजर ने बधाई दिए एवं किसान कल्याण संघ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार ठाकुर जी को किसान कल्याण संघ जिला कांकेर का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया आज के इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उपस्थित किसान कल्याण संघ के पदाधिकारी एवं वेलेंटियर सुपरवाइजर के कर कमलों के द्वारा संपन्न हुआ साथ में आज इस कार्यक्रम को आयोजित किसान कल्याण संघ के जिला कांकेर के कांकेर ब्लॉक अध्यक्ष एवम् जिला कोषाध्यक्ष योगेश सोनकर जी का विशेष सहयोग रहा एवम् जिला महासचिव गौकरण नाग, प्रतिभा सिन्हा जिला महामंत्री, इंदु यादव मंत्री, खिलेश्वर सिन्हा जिला सचिव साथ में जिला मीडिया प्रभारी पंकज सिंह जी ब्लॉक जिला पदाधिकारी के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित हुआ आज इस कार्यक्रम में उपस्थित किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव जी एवं महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष भगवती मिरज जी , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष सिंह ठाकुर प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रेस विज्ञप्ति जारी किया सूरज कुमार मंडावी जी के द्वारा आप सभी ने आज के इस कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से इसलिए आप सबका किसान कल्याण संघ हार्दिक आभार प्रकट करता है




