
भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ सूरजपुर जिला कांग्रेस ने फूंका पुतला

पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी को कांग्रेस ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध
सूरजपुर/ केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं की छवि धूमिल करने और राजनीतिक प्रतिशोध के तहत की जा रही कार्रवाई के विरोध में आज सूरजपुर जिला मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया यह उग्र प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर की अध्यक्ष सुश्री शशि सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
प्रदेश के पूर्व कोषाध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल जी की दुर्भावनापूर्ण गिरफ्तारी के विरोध में आज दिनांक 10 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को सूरजपुर जिला मुख्यालय में भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, अग्रिम संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की तानाशाही और दमनकारी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन किया।
जिला अध्यक्ष शशि सिंह ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा:- भाजपा सरकार पूरी तरह से राजनीतिक द्वेष की भावना से काम कर रही है।
जब-जब चुनाव आते हैं या भाजपा अपनी विफलताओं को छिपाना चाहती है तब-तब वह ईडी, सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियों को आगे कर कांग्रेस नेताओं की छवि को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास करती है।
रामगोपाल अग्रवाल जी की गिरफ्तारी पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इस दमनकारी नीति के खिलाफ सड़कों पर सरकार के ख़िलाफ़ आवाज बुलंद कर लड़ाई लड़ेगा।
इस पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशि सिंह, जिला महामंत्री संजय दोषी,विद्या सागर सिंह,नरेंद्र जैन, कुलदीप बिहारी,प्रदीप साहू, राजू गुप्ता,परवेश गोयल, महेंद्र साहू,कवल बिहारी टेकाम,हेमलता राजवाड़े,लीली राजवाड़े,संतोष पावले, सुनील सारथी, विक्की समद्दर,अविनाश साहू,राजू राजवाड़े, बबीता गुप्ता,रोहन राजवाड़े,शतवंत सिंह,चन्द्रदत दुबे,परमेश्वर राजवाड़े,संदीप शर्मा, शांतु दोषी,गिरधारी साहू, ज्ञान गुप्ता,शक्ति ठाकुर,इमरान इराकी, जरीना सुल्ताना, दिव्या ताँजे,दिनेश राजवाड़े, आशीष सिंह सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे


