कांग्रेस पार्टी उम्मीदवारो की टिकट को लेकर कार्यकर्ताओ की धडकने तेज होती जा रही

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़

ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा  विधानसभा चुनाव का विगुल बज चूका, आदर्श आचार संहिता लग चूका किन्तु उम्मीदवारो की टिकट की घोषणा नहीं होने के कारण कार्यकर्ताओ और समर्थको की धडकने अब दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही विदित हो की छत्तीसगढ़ में आचार संहिता के साथ किस तिथि को मतदान होगा गिनती कब तक किया जायेगा यह निर्णय चुनाव आयोग द्वारा ले लिया गया किन्तु सत्ता धारी कांग्रेस पार्टी द्वारा आजतक  उम्मीदवारो की टिकिट की घोषणा नहीं कर पाया है ऐसे में कांग्रेस के उम्मीदवार सहित कार्यकर्ताओ  की धडकने तेज हो गई है, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक  उम्मीदवार और कार्यकर्ता रायपुर से दिल्ली दरबार तक हाथ पैर मार कर बैठ चुके, लेकिन टिकिट की घोषणा नहीं होने से असमंजस की स्तिथि निर्मित हो गई है,, उम्मीदवार अपने कार्यकर्ताओ को रिझाने में लगे हुए है जिससे मुर्गा पार्टी बकरा पार्टी लगातार जारी है किन्तु ऐसी स्थिति में उम्मीदवार कार्यकर्ताओ को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे, बहरहाल उम्मीदवार भी पूरी उम्मीद और विश्वास के साथ कार्यकर्ताओ का मान सम्मान और आव भगत में समर्पित भाव से खातिरदारी कर रहे है उम्मीदवार इस समय अपने अपने समर्थको के साथ गांव गांव पहुंचकर लोगों से भेंट करते हुए हाल चाल जान रहे, है लोगों को मुसीबतो में काम आने का भरोषा दे रहे इस तरह तमाम तरह के कार्यक्रम भी कराये जा रहे जिससे उनका  प्रचार प्रसार ऊपर के शीर्ष नेताओं तक पहुँचे और उन्हें टिकिट मिल सके पुरे छत्तीसगढ़ सहित सरगुजा संभाग में  इस समय सन्नाटा पसर चूका है की पार्टी किसे टिकिट देगी लेकिन यह सारी अटकलो के बीच उन्हें आत्म विश्वास भी है की टिकिट उनकी फाइनल है किन्तु टिकिट फाइनल की घोषणा कब तक होगा यह सभी  के लिए एक सपना जैसा प्रतीत होती जा रही, जबकि भाजपा द्वारा दो चरणों में प्रत्यासियों की घोषणा कर दिया जिससे प्रत्यासी लगातार जनसंपर्क कर रहे है,जिससे भाजपा पहले के अपेक्षा अब धीरे धीरे काफी कार्यकर्ताओ को अपने फेवर में कर चुकी है जिससे कार्यकर्ताओ द्वारा बहुत अच्छे से गांव गांव पहुंचकर अपने नेता और पार्टी के लिए जोर शोर से मैदान में डटे हुए है लेकिन कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारो की घोषणा नहीं होने के कारण मायूस नजर आ रहे है,, जबकि छत्तीसगढ़ में आप बसपा, गोंडवाना सहित अन्य दलों हेतु दावेदारो को प्रत्यासी बनाकर मैदान में उतार चूका है,, कांग्रेस पार्टी के लेट लतिफ टिकिट घोषणा के कारण अब उम्मीदवार मंदिर में पहुंचकर फरियाद करते देखे जा सकते है, लेकिन यह कहना मुनासीब नहीं है की पार्टी टिकिट किसको कहाँ से देगा, और तैयारी चंद दिनों में कैसे हो  पायेगा यह समझ से परे है, अब देखना दिल चस्प यह रहेगा की पार्टी किसे टिकिट देती है l

 

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan