
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत जनता की जीत: शिव भजन सिंह मरावी
सूरजपुर ब्रेकिंग
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव भजन सिंह मरावी ने कर्नाटक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत को जनता की जीत बताया है।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भ्रष्टाचार और नफरत के खिलाफ जनादेश देकर भाजपा को नकारा है। उन्होंने कर्नाटक में जीत के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, पदाधिकारी व कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ ही कर्नाटक की जनता का आभार जताया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मरावी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की निर्णायक जीत से साबित होता है कि वहां की जनता सच के साथ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तानाशाही कर भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने पर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की थी आज उसी भ्रष्टाचार के चलते कर्नाटक की जनता ने उन्हें राज्य से निकाल दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने कर्नाटक में नफरत फैलाने का प्रयास करने के साथ ही सत्ता का पूर्ण दुरूपयोग किया लेकिन जनता ने सांप्रदायिक राजनीति को सिरे से खारिज कर दिया।
भाजपा द्वारा हमेशा कांग्रेस मुक्त भारत की बात कही जाती है।
लेकिन खुद भाजपा राज्यों से मुक्त होती जा रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मरावी ने कहा कि कर्नाटक चुनाव के नतीजे से साफ होता है कि बजरंग बली कांग्रेस के साथ है।
बजरंग दल को बैन करने के मुद्दे को भाजपा ने बड़ा मुद्दा बनाते हुए धार्मिक तौर पर जनता को भड़काने का काम किया।
बावजूद इसके भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा ने सभी तरह के हथकंडे अपनाएं।
धर्म और भावनाओं की राजनीति करने वाले बीजेपी के लोगों को जब लगने लगा कर्नाटक विधानसभा में हार सुनिश्चित है।
तब हर बार की तरह नया पैंतरा खेलते हुए लोगों की भावनाओं का खिलवाड़ करते हुए फिर से धर्म की आड़ में लोगों को भड़काने की असफल कोशिश की गई,
कर्नाटक में हुई ऐतिहासिक जीत से अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं में और ज्यादा आत्मविश्वास बढ़ेगा।







