कांग्रेस भाजपा दोनों ही दल अपने चहेतो के घर करा रहे बोरिंग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कांग्रेस की राह में चल रही है भाजपा भी दोनों पार्टी कर रहे हैं खुलेआम आरोप-प्रत्यारोप

 

कांग्रेस और भाजपा भ्रष्टाचार पर एक दूसरे के ऊपर लगा रहे आरोप जनता का कौन करेगा भला बड़ा सवाल 

 

 

 

 जिले में जिस प्रकार से गर्मी बड़ी हुई है उसी प्रकार क्षेत्र की राजनीति में भी सरगर्मी बढ़ती जा रही है

एक ओर जहां सांसद मत के तहत ओड़गी मुख्यालय में भाजपा के कई कार्यकर्ताओं केनीजी घरों में बोर खनन होने का आरोप लगा है

तो वही आज भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह आरोप लगाया है कि क्षेत्रीय विधायक पारसनाथ राजवाड़े के मद के तहत हुए बोर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घरों मे कराया गया है

यह बड़ा सवाल उठता है कि जब कांग्रेस के विधायक पारसनाथ राजवाड़े के मद के तहत हो रहे बोर का भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी के द्वारा इसकी शिकायत उच्च अधिकारी एवं विपक्ष में होते हुए आंदोलन क्यों नहीं की गई यह बड़ा सवाल उठता है परंतु भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लड़ाई में यह बात तो सामने आ रही है

कि दोनों पार्टी बोर खनन में काफी भ्रष्टाचार करने का आरोप एक दूसरे पर लगा रहे हैं

परंतु ग्रामीण दोनों पार्टियों के ऊपर काफी भरोसा करती है जहां विधानसभा में भारी बहुमत से पारसनाथ राजवाड़े को जीता कर विधानसभा में भेजे थे तो वही लोकसभा में प्रचंड बहुमत के साथ रेणुका सिंह को लोकसभा में भेजे थे परंतु दोनों पार्टी के गतिविधि को देखकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है

और विधायक मद एवं सांसद मद के पैसे का ग्रामीणों के जनहित में उपयोग ना करने का भी आरोप लग रहा है अब देखने वाली बात यह है

कि यह मामला आरोप-प्रत्यारोप तक ही साबित रहता है या इस मामले पर विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी विधायक मद के तहत हुए बोर का आरोप तक ही सीमित रहेगी या भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर बड़ा आंदोलन करने का तैयारी करेगी तब जाकर सच्चाई ग्रामीणों तक सामने आएगी।

 

2022 में हुए घोटाले का आरोप लगा रहे हैं भारतीय जनता के पार्टी कार्यकर्ता

 

विधायक मत के तहत बोर को हुए 1 साल पूर्व हो गए हैं और भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी के द्वारा तब आरोप लगाया जा रहा है जब कांग्रेस पार्टी के जनपद उपाध्यक्ष शिवबालक यादव के द्वारा सांसद मद के तहत हो रहे बोर मैं भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है क्या आरोप नहीं लगती तो भाजपा कार्यकर्ता इसे मौन सहमति देते हुए चुप रहते यह बड़ा सवाल उठता है।

 

दो पार्टी के लड़ाई में जनता को क्या फायदा बड़ा सवाल

 

जहां प्रदेश में कांग्रेस के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप ईडी के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी लगातार लगा रही है परंतु क्षेत्र के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ा आंदोलन अब तक नहीं कर पा रहे हैं मुख्यालय की बात की जाए तो कई विभागों में काफी अधिक भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है परंतु विपक्ष इन मुद्दों को क्यों नहीं उठा रही है यह बड़ा सवाल उठ रहा है जब विपक्ष भ्रष्टाचार के मुद्दों पर आक्रमक नहीं रहेगी तो जनता का कैसे भला होगा 

 

इस संबंध में क्या कहते हैं नेता

 

क्षेत्रीय विधायक पारसनाथ राजवाड़े से इस संबंध में पक्ष जानने का कोशिश किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया जिससे उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।

पारसनाथ राजवाड़े, क्षेत्रीय विधायक संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन।

 

जो आरोप भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लगाया जा रहा है वह आरोप सरासर निराधार हैं।

राजू यादव, महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ओडगी जिला सुरजपुर छत्तीसगढ़।

 

क्षेत्रीय विधायक पारसनाथ राजवाड़े के मद के तहत हुए बोर समस्त ग्राम वासियों के सहमति से सार्वजनिक स्थान पर बोर कराया गया है श्री विधायक का सख्त निर्देश रहता है कि जहां भी बोर होगा समस्त ग्राम वासियों के सहमति से होगा और 500 फीट तक बोर हो रहा है कहीं भी पैसा लेने का आरोप हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं को ऊपर आरोप नहीं लगा है। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा 300 फीट के अधिक के बाद पैसा लिया जा रहा है जिसका मैं प्रमाणित करा दूंगा हमारे पार्टी के ऊपर जो लगे आरोप भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अगर साबित कर देते हैं तो जो बोलेंगे मानने को तैयार हूं।

;शिवबालक यादव, जनपद उपाध्यक्ष ओड़गी, जिला सुरजपुर छत्तीसगढ़।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई