
सूरजपुर अनिल साहू जनवरी विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयासों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंच सके। कार्यक्रम के प्रारंभ में मोबाईल वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन किया गया। इस अवसर पर सभी ने विकसित भारत के लिए संकल्प लिया एवं चलचित्र के माध्यम से विकसित भारत के उद्देश्य की जानकारी दी गई। वैन के माध्यम से कृषि गतिविधि, ड्रोन डेमोंस्ट्रेशन व स्वाईल हेल्थ कार्ड डेमोंट्रेशन का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर किया गया। केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी पहल के तहत अपने विचार व्यक्त किए। धरती कहे पुकार के अंतर्गत जय मां दुर्गा स्वसहायता समूह की महिलाओं ने जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए नाट्य प्रस्तुति दी तथा रासायनिक खेती के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाल में केन्द्र सरकार की योजनाओं और सुपोषण के संबंध में जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई कार्यक्रम अंतर्गत गर्भवती माताओं को सुपोषण किट प्रदान किया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पौष्टिक एवं पोषण आहार के लिए विभिन्न हरी सब्जी, स्थानीय व्यंजनों से रंगोली बनाकर महिलाओं एवं बच्चों को संतुलित पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई। विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशुपालकों का केसीसी किया गया। कृषि विभाग के स्टाल से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य किसान हितैषी योजनाओं से जोड़ा गया और जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी पहल के तहत अपने अनुभव साझा किए उन्होंने बताया कि बच्चे का अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें आयुष्मान कार्ड से उन्हें नि:शुल्क ईलाज की सुविधा मिली है। इससे उनका बच्चा स्वस्थ है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर





