
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहनपुर पटेल पारा मे
एक किशोरी महिला को नाग देवता के रूप मे लोग काफी संख्या मे पूजा अर्चना कर रहे हैं,
ज्ञात हो की किशोरी महिला ने CG आजतक को बताया की वो काफी वर्षो से शिव चर्चा पर रही लगातार शिव अराधना के कारण भोले नाथ ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए सेवा करने का अवसर दिया है
जिससे महादेव ने उन्हें नाग देवता को प्रकट करते हुए कभी गले मे कभी छाती मे कभी नाक से लेकर कपार तक नाग देवता का चिन्ह दिखाई पड़ता है
, वहीं किशोरी से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया की उनके घर मे अचानक से पांच पांच सौ के नोट पानी की तरह गिरता हैं पैसा के अलावा चावल दाल सब्जी भी पानी की तरह घर मे गिरता है ऐसे मे घर के लोग भी हैरान व परेशान हैं,
उनके खाने पीने की समुचित व्यवस्था भोले शंकर के द्वारा दिया जा रहा हैं
इस बात की जानकारी मिलते ही आस पास के ग्रामीण महिला व पुरुष काफी संख्या मे नाग देवता स्वरूप प्रकट होने की खबर सुनकर पहुंच रहे हैं
तथा अपनी दुख सुख की प्रार्थना करते हुए मन्नते मांग रहे है
पंद्रह दिनों से यह मामला क्षेत्र के हर घर मे चर्चा का बिषय बना हुआ है
श्रीनगर के मोहन पुर मे महिला को नाग देवता प्रकट होने की सुचना के बाद से छोटे बड़े कई समुदाय के लोग दर्शन कर रहे हैं
, बताया जाता है की नाग देवता का चिन्ह शरीर के कई अंगों मे रोज रोज बदलता हैं ऐसे मे उनका दर्शन करने लोगों का ताता लगा हुआ हैं लोग नारियल अगरबत्ती फूल माला सहित चढ़ोतरी स्वरूप दस बीस पचास सौ रूपये भी दान कर रहे हैं,,
मिडिया की टीम ने किशोरी नाग देवता, उसके पिता पड़ोस मे रहने वाले सहित श्रद्धांलुओं से चर्चा की जिससे यह स्पष्ट किया गया की पैसा और खाने पीने का सब्जी चावल उनके घर मे प्राकृतिक रूप से आ जा रहा हैं,, जिससे उन्हें खुद पता नहीं की ये चमत्कार ही हैं,,
इस किशोरी नाग देवता को पूजने देखने हजारों की संख्या मे लोग पहुंच रहे, और मत्था टेक मन्नते कर रहे,दूकान होटल चाय नास्ते फल के भी दूकानदारो की दूकान भारी मात्रा मे लगना शुरू हो गया हैं,,
यहां पर पचास बोरी से जादा की बिक्री होना माना जा रहा हैं,




