किसानों से पूछे कोई पैसा तो नहीं मांग रहा है? पंजीयन रजिस्टर को देखें और कम्प्यूटर ऑपरेटर से किया सीधा सवाल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कोरिया नीरज साहू  20 दिसम्बर,कोरिया जिले के सभी धान केन्द्रों में बड़ी संख्या में धान बेचने वाले किसान पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में आज कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले के सोनहत एवं रजौली धान खरीदी केन्द्र पहुंचे। कलेक्टर ने इन धान केन्द्रों में किसानों से बातचीत कर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने धान बेचने आए कैलाशपुर निवासी किसान श्री रमेश कुमार राजवाड़े तथा बिरमपुर निवासी श्री मुड़ुव सिंह से पूछे कि धान केन्द्रों में किसी भी तरह की कोई समस्या तो नहीं है? यहां कार्यरत कर्मचारियों द्वारा पैसे की मांग तो नहीं कर रहे हैं? किसानों ने कलेक्टर को बिना संकोच बताया कि किसी भी तरह की कोई पैसे की मांग नहीं की जाती है और न ही बेवजह परेशान करते हैं।
बता दें 1 नवम्बर 2023 से धान खरीदी शुरू हुआ है, जो 31 जनवरी 2024 तक चलेगी। जिले में इस वर्ष पंजीकृत किसानों की संख्या 22 हजार 282 है, वहीं धान बोए गए रकबे 29 हजार 771 हेक्टेयर है। 22 धान खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। मोटा धान एवं पतला धान की खरीदी बड़ी संख्या में की जा रही है। समर्थन मूल्य पर मोटा धान 2 हजार 183 रूपए प्रति क्विंटल तथा पतला धान 2 हजार 203 रूपए प्रति क्ंिवटल की दर पर खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री लंगेह ने रजिस्टर में दर्ज किसानों व गांवों के नाम, धान की मात्रा, आदि की पड़ताल की साथ ही कम्प्यूटर ऑपरेटर से समुचित जानकारी के बारे में सवाल किए। उन्होंने ऑपरेटर को कहा किसी भी तरह से गलत जानकारी फीड न हो, इस बात की हिदायत भी दी।
धान खरीदी केन्द्रों में नोडल अधिकारियों, प्रबंधकों को निर्देश दिए कि किसी भी तरह से किसानों को कोई समस्या नहीं हो। साथ ही खरीदी केंद्रों में बारदाना, साफ पेयजल, बिजली आदि की समुचित व्यवस्था भी रखने के निर्देश दिए।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया

सबसे ज्यादा पड़ गई