
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरोचीफ सरगुजा अंबिकापुर
आशिक खान
बाबा भीमराव अम्बेडकर जयंती के शुभ अवसर पर किसान कल्याण संघ के नेतृत्व मे भव्य रूप मे शिलान्यास भूमि पूजन का आयोजन किया गया,कार्यकर्म के मुख्य अतिथि क़ृषि अभियंता रास्ट्रीय अध्यक्ष केडी मौर्य जी एवं विसिष्ठ अतिथि बतौर रास्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष छ ग पप्पू घनश्याम यादव के गरमामयी उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ l
विदित हो की छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायत बिलाइगढ़ जनपद मालखलोदा मे प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक कार्यकर्म सम्पन्न हुआ,
आपको बता दें इतिहास में पहली बार किसान कल्याण संघ के द्वारा भव्य रूप से किसान इंटरनेशनल स्कूल एवं किसान प्रशिक्षण केंद्र खोला जा रहा है
जिसमें छत्तीसगढ़ के 33 जिला के समस्त पदाधिकारी साक्षी बनते हुए इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं,
आपको खुशी होगी कि संगठन बहुत कम समय में भारत सरकार, राज्य सरकार की जो विभिन्न प्रकार की योजनाएं हैं जिसे संचालित करते हुए जमीनी स्तर के लोगों तक पहुंचाने संकल्प लिया गया
आगामी आने वाले समय में इस प्रकार की विभिन्न योजनाएं आप लोगों के बीच में संचालित हैं लेकिन किसान कल्याण संघ प्रत्येक घर को रोजगार एवं आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए संकल्पित है
इसी आशा और विश्वास के साथ आगामी 14 अप्रैल को बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर जिला सक्ति ,मालखरोदा ब्लॉक
,ग्राम पंचायत बिलाईगढ़ में सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक किसान कल्याण संघ का शिलान्यास ,भूमि पूजन के साथ-साथ भव्य रूप से कार्यक्रम आयोजित किया गया
जिसमें समस्त किसान कल्याण संघ के पदाधिकारी एवं किसान भाई बहनों को सादर आमंत्रित किया गया था
इस कार्यक्रम में विशेषकर शिलान्यास और भूमि पूजन किया गया
किसान कल्याण संघ के संरक्षक श्री राजेश यादव बलरामपुर ,श्री चितरंजन पर्वत जी भिलाई, विशेष आमंत्रित सदस्य खुलेश वर्मा राजनांदगांव ,श्रीमती सुनीता यादव बिलासपुर एवं मुंगेली से अमरजीत सिंह सलूजा ,रायगढ़ से तीरथ यादव एवं रायपुर से बालाजी हॉस्पिटल चेयरमैन सुनील शर्मा जी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे आपको अवगत करा दें
किसान कल्याण संघ के इस भव्य आयोजन एवं भूमि पूजन शिलान्यास में छत्तीसगढ़ के सक्ति,जांजगीर चांपा जिला से किसान भाई-बहन एवं किसान कल्याण संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे l



