
सूरजपुर अनिल साहू।नगर के वार्ड क्रमांक 9 गुरु घासीदास वार्ड में खेतों के बीच वीरान पड़े कच्चे कुएं में संदिग्ध अवस्था में बाइक लटकती पाई गई है जिससे मुहल्ले में सनसनी फैल गई।
इस संबंध में वार्ड पार्षद राम सिंह ने बताया कि उनके घर के समीप खेतों के बीच स्थित एक पुराने कुएं में बाइक लटकते पाई गई है बाइक किसकी है अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। कपड़े की डोरी बनाकर बाइक को कुएं में लटकाया गया था जिसे पुलिस को सूचना देकर पुलिस की उपस्थिति में बाइक को बाहर निकाला गया और पुलिस थाना भेज दिया गया है। पुलिस को चोरी की बाइक होने का अनुमान है। बाइक जर्जर अवस्था में है।
Author: anil sahu
Post Views: 256





