
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर क्षेत्र के प्रसिद्ध पिकनीक स्थल कुमेली जल प्रपात में मकर संक्रान्ति के अवसर पर संक्रांति मेले का भव्य आयोजन हुआ।
सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच कर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर जल प्रपात का नजारा देखकर मेले का आनंद लिया ।कुमेली महोत्सव आयोजन समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था,
श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ और झरना देखने के साथ ही शैला नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी लुत्फ उठाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजवाड़े जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन बाबूलाल अग्रवाल आदि जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में शिव मंदिर नव निर्माण का भूमिपूजन किया गया।
दरअसल यहां पहले से ही शिव मंदिर का निर्माण हुआ है, जो काफी छोटा है,छोटा मंदिर होने से श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
लिहाजा पिछले साल के संक्रांति पर्व पर आयोजित कुमेली महोत्सव में ही यह निर्णय हुआ था कि यहां पर नया मंदिर निर्माण आवश्यक है।
इस बार के कुमेली महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे मुख्य अतिथि विधायक भूलन सिंह के हाथों मंदिर निर्माण का विधि-विधान से भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
मेले में क्षेत्र से 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की संख्या का अनुमान लगाया गया।
कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री शशि कांत गर्ग, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू, जिला मंत्री राजेश्वर तिवारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, देवनगर मंडल अध्यक्ष अनिल साहू, सूरजपुर मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, महामंत्री सौभाग्य दुबे, सुमित साहू, दरोगा सिंह, जनपद सदस्य कवल साय सिंह,जानकी सिंह, अनिता सिंह, सरपंच मीरा सिंह, उप-सरपंच गोपाल सिंह, खेल साय राजवाड़े, मेला अध्यक्ष राजू सिंह, पूर्व सरपंच लालकेश्वर सिंह, आदि मंचासीन थे।
वहीं कार्यक्रम को संचालित करने में नीतीश कुमार, रामप्रसाद,पारस राम,विनय दास, घनश्याम, उमेश्वर,तेज प्रताप, जहीर खान,सूरज सोनी,प्रेम पैकरा, नंदू यादव,जय सिंह, निर्मल दास, सत्यनारायण, लालकेश्वर आदि कार्यकताओं का सक्रिय योगदान रहा।
विकसित होगा कुमेली —– कुमेली जल प्रपात क्षेत्र का प्राचीन प्राकृतिक और प्रसिद्ध पिकनीक स्थल है।
चारों ओर से जंगलों के बीच यहां के झरने का दृश्य देखते ही बनता है। झरने के साथ देव स्थल भी माना जाता है,
यहां झरने के अलावा झांपीदह भी देखने लायक जगह है।
लंबे समय से उपेक्षित कुमेली के विकास की मांग सूरजपुर जिला बनने के बाद से लगातार होती रही मगर गत वर्ष के मेले में जब विधायक भूलन सिंह मरावी पहुंचे तो उन्होंने घोषणा की थी कि छत्तीसगढ़ के पर्यटन नक्शे में कुमेली को स्थान दिलाया जाएगा।
इसके लिए विधायक श्री सिंह द्वारा प्रयास किए जाने के फलस्वरूप वर्ष 2025 में यहां पटना पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुमेली को पर्यटन स्थल घोषित करते हुए यहां के विकास और सुविधा विस्तार के लिए तत्काल एक बड़ी राशि जारी किए जाने की घोषणा की गई है।
अब मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप मकर संक्रांति के पावन अवसर पर शिव मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के साथ ही आवश्यक मूलभूत सुविधाओं पर कार्य प्रारंभ होगा और आने वाले समय में कुमेली महोत्सव का आयोजन वृहद रूप से किया जाएगा।






