
भरत लाल गुप्ता
सरस्वती साइकिल योजना बालिकाओं को विद्यालय तक जोड़ने की एक अनूठी पहल :- राजेश अग्रवाल
उदयपुर। पीएम श्री सेजस लखनपुर में आज दिनांक 20 सितंबर 2025 को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 53 बालिकाओं को साइकिल वितरण माननीय कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य के मुख्य अतिथि एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू ,नगर पंचायत उपाध्यक्ष सनी नेहा बंसल, एसएमडीसी अध्यक्ष रवि अग्रवाल ,विधायक प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल ,मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी , येतेंद्र पांडे, राजेंद्र जैसवाल की विशिष्ट आतित्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया।
कार्यक्रम सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन समस्त अतिथियों के स्वागत एवं प्राचार्य ऋषि कुमार पांडे के उद्बोधन से प्रारंभ हुआ ।अपने उद्बोधन में प्राचार्य ने विद्यालय की जानकारी मंत्री महोदय के समक्ष रखी तथा विद्यालय में संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया । नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश साहू जी के द्वारा मंत्री महोदय के समक्ष बालकों को भी साइकिल वितरित करने की मांग रखी गई। राजेंद्र जायसवाल एवं दिनेश बारी जी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को अनुशासित एवं साइकिल के सदुपयोग के बारे में बताएं । मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरस्वती साइकिल योजना को एक विशिष्ट कदम कहा आज सरस्वती साइकिल योजना के 20 वर्ष पूरे होने पर उसके परिणाम दिखाई दे रहे हैं और सभी विद्यालयों में बालिकाओं की संख्या बड़ी है। अभिभावकों को भी प्रत्येक बच्चे को विद्यालय भेजने के लिए कहां गया क्योंकि शिक्षा ही व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारता है उन्होंने शासन की नई योजनाओं के बारे में बात करते हुए बताया कि शासन उद्योग के लिए आसान भूमि उपलब्ध कराने की योजना पर कार्य कर रही है और प्रत्येक वह व्यक्ति जो अपना उद्योग स्वयं प्रारंभ करना चाहता है उसके लिए अत्यंत कम कीमत पर भूमि उपलब्ध है शिक्षा का उद्देश्य स्वालंबन एवं नैतिकता होना चाहिए ना कि केवल और केवल नौकरी पाना आज के आयोजित अन्य कार्यक्रमों में जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। नीलीट भुवनेश्वर ओडिशा के सौजन्य से पीएम श्री विद्यालय में ड्रोन टेक्नोलॉजी इंटर्नशिप का शुभारंभ किया गया । पीएम श्री विद्यालय की समस्त छात्र-छात्राओं को शासन की ओर से प्राप्त निशुल्क वर्कबुक का वितरण आदरणीय मंत्री महोदय द्वारा किया गया । विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं शुद्ध ठंडा पेयजल प्राप्त करने के लिए विधायक निधि से वाटर कूलर विद्यालय को प्रदान किया गया तथा शुभारंभ किया गया ।

संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा भगवती सिंह , बलविंदर कौर, साक्षी तिवारी ,प्रियंका प्रियदर्शनी, श्रवण कुमार साहू, रीना, पार्वती ,पुष्पा सिंह राज सिंह यादव विवेक कुमार दीपक कुजूर अनामिका टिग्गा
अंजली यादव गुनीत सिंह के द्वारा तैयार किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सफल प्राची रानी दुबे एवं निशा सिंह के द्वारा किया गया । कार्यक्रम के अंत में निशा रजवाडे के द्वारा ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया ।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर
Post Views: 136







